Monsoon Alert: आंधी, तूफान और ओलावृष्टि के साथ इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपडेट

IMD Heavy Rain Alert: भारत के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है. गर्म लू के थपेड़ों से बचाव के लिए लोग गमछा सिर पर रखकर निकलना पसंद कर रहे हैं. उत्तर भारत

IMD Heavy Rain Alert: भारत के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है. गर्म लू के थपेड़ों से बचाव के लिए लोग गमछा सिर पर रखकर निकलना पसंद कर रहे हैं. उत्तर भारत (north india) के अधिकतर हिस्सों में 17 मई 2026 तक कई राज्यों में आंधी और तूफान की आशंका बनी हुई है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सुबह से धूप खिली रहने के चलते तापमान (temperature) के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना (rain alert) जताई है.

इन राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है. यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है. आईएमडी ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई है. इनके अलावा 15 तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा और बिजली की गरज के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है.

पहाड़ी राज्यों में गिरेंगे ओले

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज और कल ओले गिरने की उम्मीद जताई है. उत्तराखंड में 12 और 13 मई को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है. इनके अलावा पश्चिमी और पूर्वी यूपी में दो दिन आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कल धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी कर दी है.

इन हिस्सों जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. असम और मेघालय में मानसून पूर्व की बारिश आफत बनने की संभावना जताई जा रही है.अरुणाचल प्रदेश में 17 मई को भारी बारिश की संभावना जताई है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 17 मई के दौरान भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.

पूर्वी भारत में बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने बिहार में 12 मई को ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है. इसके साथ ही बिहार और उत्तराखंड में 12-13 मई को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल’आने का अलर्ट जारी कर दिया है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी 15 मई तक गरज व चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु में बादलों की गरज व चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. केरल और माहे में 14 से 17 मई को भारी बारिश की उम्मीद जताई है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 मई को भारी बारिश की चेतावनी दी है.

FAQs: People Also Ask

IMD Heavy Rain Alert: भारत के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है. गर्म लू के थपेड़ों से बचाव के लिए लोग गमछा सिर पर रखकर निकलना पसंद कर रहे हैं. उत्तर भारत…

पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सुबह से धूप खिली रहने के चलते तापमान (temperature) के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना (rain alert) जताई है.

इन राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है. यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है. आईएमडी ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई…

IMD Heavy Rain Alert: भारत के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है. गर्म लू के थपेड़ों से बचाव के लिए लोग गमछा सिर पर रखकर निकलना पसंद कर रहे हैं. उत्तर भारत…

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation