LPG Price Update: आपके शहर में कितने में बिक रहा गैस सिलेंडर? फटाफट जानें कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का भाव 913.00 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है. यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये तक में बिक रही है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर के लिए कुल 939.00 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.
Lpg Cylinder
LPG Price Today, 19 May 2026: पश्चिम एशिया (West Asia) में एक बार फिर से युद्ध की सुगबुगाहट शुरू हो गई है, जहां तनाव तो काफी दिनों से बना है. सोना-चांदी, पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर के दाम (Commercial Cylinder Price) भी सातवें आसमान पर हैं. आखिरी पाँच दिन के भीतर दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में इजाफा हो चुका है.
एक बार 3 रुपये और दूसरी बार में भी लगभग एक रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है. गनीमत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. कीमतों में स्थिरता के चलते ग्राहकों को राहत मिली हुई है. मंगलवार को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमत कितने रुपये तक है, शहर-वार चेक कर सकते हैं.
इन महानगरों में चेक करें एलपीजी सिलेंडर की कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का भाव 913.00 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है. यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये तक में बिक रही है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर के लिए कुल 939.00 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,202.00 रुपये तक में ट्रेंड करती दिख रही है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर का रेट 912.50 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है. यहां कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3,024.00 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 928.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 3,237.00 रुपये तक में ट्रेंड करता दिख रहा है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 921.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस कुल 3,088.00 रुपये तक चल रहे हैं. नोएडा में रसोई गैस सिलेंडर कुल 910.50 रुपये में खरीद सकते हैं. व्यावसायिक सिलेंडर का 3,071.50 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 915.50 रुपये तक ट्रेंड करते दिख रहे हैं. यहां कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3,152.00 रुपये तक दर्ज किए जा रहे हैं.
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में क्या होगा इजाफा
जानकारी के लिए बता दें कि अभी तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन वैश्विक मार्केट में कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो रही है. इसकी वजह से भारत सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में काफी इजाफा किया था. उम्मीद है कि भारतीय गैस कंपनियां घरेलू सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी कर सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो फिर आम नागरिकों को महंगाई का चपत लगना तय है.
Write a Comment