Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-रोहित की वापसी, देखें लिस्ट
मंगलवार को गुवाहाटी में बीसीसीआई की बैठक में बड़े फैसले लिए गए. इस बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल रहे. इसके बाद वनडे व टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है.
Bcci Team Announcement
Team India Squad For IND vs AFG Series: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की गूंज के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने जा रही टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह दी गई है.
तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीन ली है, जो फैंस को हैरान कर रहा है. इतना ही नहीं, उन्हें वनडे टीम में शामिल भी नहीं किया गया है. टीम की उपकप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.
बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
मंगलवार को गुवाहाटी में बीसीसीआई की बैठक में बड़े फैसले लिए गए. इस बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल रहे. इसके बाद वनडे व टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है.
टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, पी कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
कोहली-रोहित की वापसी
विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे टीम में शामिल कर फैंस में एक बार फिर से नया जोश भर दिया. दोनों ही प्लेयर को वनडे टीम में शामिल किया गया. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर दोनों ही प्लेयर की वापसी की गई है, जो फैंस में उत्साह की वजह बनी हुई है.
ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी
जानकारी के लिए बता दें कि तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा. उनसे पहले तो टेस्ट की उपककप्तानी छीन ली गई. इसकी वजह आईपीएल में लखनऊ के लिए बतौर कप्तान खरा नहीं उतरना माना जा रहा है. दूसरी झटका उन्हें यह लगा कि वनडे सीरीज से ही बाहर कर दिया गया, जो फैंस को हैरान कर रहा है.
Write a Comment