ईरान ने बनाया था ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या का प्लान! इस आतंकी ने खाई थी कसम
अमेरिका और ईरान के बीच शांति के लिए बातचीत चल रही हैं, लेकिन कोई सकारात्मक रास्ता निकले, ऐसी उम्मीद बहुत कम ही नजर आती है. दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बोटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश का दावा किया जा रहा है.
Trump
Ivanka Trump Assassination Plot: मिडिल ईस्ट में तनाव कब कम होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. लेकिन अभी हालात काबू में नजर नहीं आते. अमेरिका, इज़राइल बनाम ईरान के बीच गर्माहट अभी बरकरार है. ईरान ने होर्मुज बंद करके दुनियाभर के ऊपर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है.
अमेरिका और ईरान के बीच शांति के लिए बातचीत चल रही हैं, लेकिन कोई सकारात्मक रास्ता निकले, ऐसी उम्मीद बहुत कम ही नजर आती है. दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बोटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश का दावा किया जा रहा है.
दावे के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के प्रशिक्षित कमांडर ने इवांका को निशाना बनाया था. न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC के आतंकी मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका को मारने की कसम खाई थी और उसके पास इवांका के फ्लोरिडा आवास का खाका भी था.
रिपोर्ट में क्या गया बड़ा दावा
रिपोर्ट की मानें तो इराकी नागरिक अल-सादी ट्रंप परिवार को निशाना बनाकर ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था. कासिम सुलेमानी की छह साल पहले बगदाद में अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि अल-सादी सुलेमानी को अपना गुरु मानता था.
इवांका को मारने का था प्लान
दावा किया गया कि वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची इंतिफाध कनबर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी लोगों से कहता था, ‘हमें इवांका को मारना होगा ताकि ट्रंप के घर को उसी तरह जलाया जा सके, जैसे उन्होंने हमारा घर जलाने का काम किया है.
एक नक्शा भी किया था पोस्ट
गिरफ्तार हुए तांकी ने आतंकी ने सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का नक्शा भी शेयर करने का काम किया था. उस तस्वीर के साथ एक धमकी भरा संदेश भी लिखा गया था, ‘अमेरिकियों से मैं कहता हूं कि इस तस्वीर को देखो और समझो कि न तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी.
Write a Comment