Skip to content

LSG vs PBKS: पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला आज, क्या मौसम डालेगा खलल? जानिए अपडेट

पंजाब किंग्स अगर आज हारी तो फिर प्लेऑफ की रेस से बाहर होना तय माना जा रहा है. उसने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेलकर 13 अंक इकट्ठा किए हैं, जो प्वाइंट टेबल में पांचवें पायदान पर है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

LSG vs PBKS Match Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल (IPL) का 68वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जो काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है. यह मैच पंजाब किंग्स के लिए करो या फिर मरो वाला होना जा रहा है.

पंजाब किंग्स अगर आज हारी तो फिर प्लेऑफ की रेस से बाहर होना तय माना जा रहा है. उसने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेलकर 13 अंक इकट्ठा किए हैं, जो प्वाइंट टेबल में पांचवें पायदान पर है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ

क्या आपको पता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है? फिर भी ऋषभ पंत की सेना अपने घरेलू दर्शकों के सामने इस सीजन का अंत एक धमाकेदार जीत के साथ करना सही समझेगी. लखनऊ को अपने स्टार खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी, खासकर ऑलराउंडर मिचेल मार्श से जो इन दिनों प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं.

जानिए दोनों टीमें आमने-सामने

आईपीएल इतिहास में अभी तक दोनों टीमें आमने-सामने 7 बार भिड़े हैं. इसमें पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ ने 3 बार जीत दर्ज कर फैंस का दिल जीतने का काम किया है.

पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच समय के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. इस स्टेडियम में खेले गए पिछले मुकाबले में लखनऊ ने सीएसके के खिलाफ 188 रनों के लक्ष्य को महज 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था. कुल मिलाकर पिच में रन काफी हैं, जहां चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है.

मौसम का हाल

शनिवार को मैच के दौरान लखनऊ में खिलाड़ियों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो रात के समय लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. उमस के चलते यह 29 डिग्री जैसा महसूस होने वाला है. यहां हवा की रफ्तार करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation