Skip to content

IPL 2026 Update: आज किन टीमों के बीच खेला जाएगा मुकाबला? जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में मैच अपना बड़ा किरदार निभा सकती है. राजीव गांधी स्टेडियम की पिच काफी सपाट होती है. इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है.

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. मैच शाम 7.30 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी उत्साह है. इतना ही नहीं, फैंस भी आज के मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं.

आरसीबी और हैदराबाद पहले ही सेमीफाइनल में खेलने का टिकट ले चुकी हैं. वैसे भी दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं. इस मैच में दोनों टीमें अंक तालिका में बढ़ोतरी के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा सकती हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है. मैच से जुड़ी जरूरी बातें नीचे समझ सकते हैं.

कैसी होगी पिच

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में मैच अपना बड़ा किरदार निभा सकती है. राजीव गांधी स्टेडियम की पिच काफी सपाट होती है. इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है. कुछ ओवरों में बादमें  यह काफी फ्लैट हो जाती है. इसमें आसानी से शॉट लगाने का काम किया जा सकता है.

जैसा कि पिछले मैच में नजर आया था. वैसे भी यहां पर बहुत हाई-स्कोरिंग मैच होते रहे हैं. इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था. एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. मैदान आउट फील्ड और पिच को देखकर लगता है कि पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम.

वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर नजर डालें तो इस समय टीम में संतुलन नजर आ रहा है। सभी खिलाड़ी फॉर्म में है और इसी वजह से वो इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation