IPL 2026 Point Table: आरसीबी की प्लेऑफ में एंट्री, जानिए प्वाइंट टेबल में कौन कहा खड़ा?
आरसीबी की टीम 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर चल रही है, जो प्लेऑफ में भी एंट्री कर चुकी है. मौजूदा अंक तालिका में गुजरात टाइटंस अंक तालिका में नंबर दो पर है. इसके पास 16 अंक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के बाद 14 अंक हैं. टीम तीसरे स्थान पर काबिज है.
Ipl 2026 Point Table
IPL 2026 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) अब आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां प्लेऑफ के लिए काफी मारामारी चल रही है. अभी तक एक टीम ने तो प्लेऑफ के लिए जगह बना ली है, लेकिन तीन की पहुंचना बाकी रह गया है. प्लेऑफ की तीन सीटों के लिए सात टीमें दावेदार बनी हुई हैं.
अब जल्द ही दूसरी टीम के पहुंचने की तस्वीर साफ हो जाएगी. दूसरी तरह आईपीएल (ipl) की प्वाइंट टेबल भी बड़ी तेजी से बदल रही है. प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर आरसीबी (rcb) है, जो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. बाकी टीमों की प्वाइंट टेबल पर क्या स्थिति है, यह आसानी से चेक कर सकते हैं. इससे आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
प्लेऑफ के लिए ताकत झोंक रही टीमें
आरसीबी की टीम 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर चल रही है, जो प्लेऑफ में भी एंट्री कर चुकी है. मौजूदा अंक तालिका में गुजरात टाइटंस अंक तालिका में नंबर दो पर है. इसके पास 16 अंक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के बाद 14 अंक हैं. टीम तीसरे स्थान पर काबिज है.
वहीं, पंजाब किंग्स की टीम सभी 13 अंकों पर टिकी है, जिसकी राह प्लेऑफ के लिए खुली हुई है, जो नंबर चार पर चल रही है. अगर आगे अपना मैच गंवा दिया तो फिर मुश्किल होगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों पर टिके हैं. इसमें से किसी भी टीम ने एक मैच जैसे ही जीता, वो पंजाब किंग्स को पीछे कर टॉप 4 में प्रवेश कर जाएगी.
कोलकाता के अभी बंद नहीं हुए दरवाजे
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी प्लेऑफ के लिए पूरी मेहनत में जुटी हुई है. अंक तालिका की बात करें तो वो 11 अंकों के साथ 8वें नंबर पर चल रही है. टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. इसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं. एक ही मैच और हारते ही टीम बाहर हो जाएगी.
इस बीच आज का मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा. यहां चेन्नई सुपर किंग्स के पास टॉप 4 में जाने का अवसर है. वहीं, एसआरएच के पास प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का करने का मौका है। देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाज़ी मारती है.
Write a Comment