हिंदुओं के साथ पाकिस्तान में किया जा रहा जुल्म, संगठनों ने उठाई आवाज, जानें यहां सच!

Zohaib Naseem
3 Min Read
Bad condition of Hindus in Pakistan!
Bad condition of Hindus in Pakistan!

नई दिल्ली: पाकिस्तान के हिंदू (Hindu) अधिकार संगठन ने मंगलवार को सरकार से मुल्तान के प्राचीन मंदिर में होली मनाने के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। संगठन ने पाकिस्तान सरकार से पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में स्थित प्राचीन प्रह्लादपुरी मंदिर में होली और हिंदुओं के अन्य त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। प्रह्लादपुरी मंदिर हिंदू देवता नरसिंह को समर्पित एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है।

आवाज उठाने को मजबूर होंगे

लोककथाओं के अनुसार होली के त्योहार की शुरुआत इसी मंदिर से हुई थी। हालांकि, वर्तमान में यह मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के अध्यक्ष हारून सरब दियाल ने कहा कि पाकिस्तानी हिंदुओं को 14 से 16 मार्च तक मंदिर में होली और अन्य त्योहार मनाने के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। दियाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी हिंदुओं को पूजा करने के उनके संवैधानिक अधिकारों से लगातार वंचित किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। हारून सरब दियाल ने अधिकारियों से दक्षिणी पंजाब में स्थानीय हिंदू समुदाय के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारी पूरी सुरक्षा की मांग पूरी नहीं की गई तो हम अपने संवैधानिक और नैतिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए हर उपलब्ध मंच पर अपनी आवाज उठाने को मजबूर होंगे।

गहरी निराशा जताई

इस दौरान दियाल ने पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे व्यवहार पर गहरी निराशा जताई। ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के अध्यक्ष हारून सरब दियाल ने कहा, ‘पाकिस्तानी हिंदू होने के नाते हमें पूजा-अर्चना करने और अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को मनाने के संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।’ उन्होंने दुख जताते हुए कहा, ‘हमारे प्राचीन मंदिरों की स्थिति बेहद निराशाजनक है। इसके अलावा हमें अपने ही पूजा स्थलों में प्रवेश करने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है, जो हमारे धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: होली पर नशा करने वालों पर प्रेमानंद जी महाराज ने कह दी ऐसी बात, शर्म से झुक जाएंगी आंखें

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.