Hindi News

PM Kisan Yojana: किसानों की लगेगी लॉटरी, जानिए कब मिलेगी 2000 रुपये की किस्त?

पका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) से जुड़ा हुआ है तो फिर किस्मत चमकने जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार (modi government) जून...

: आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) से जुड़ा हुआ है तो फिर किस्मत चमकने जा रही है. केंद्र की मोदी सरकार (modi government) जून के आखिरी सप्ताह में योजना की 23वीं किस्त का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है. इसका फायदा करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलना तय है.

अगर आपका नाम इस योजना से लिस्ट नहीं तो तुरंत करवा सकते हैं. हालांकि, 2000 रुपये की किस्त उन्हें ही मिलेगी जो पात्रता की शर्तें पूरी करते होंगे. अगर किसान पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते तो फिर किस्त का फायदा नहीं मिल सकेगा. किस्त की राशि भेजने का आधिकारिक रूप से तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है.

कब तक जारी हो सकती किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की किस्त जून के आखिरी या जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी की जा सकती है. केंद्र सरकार ने 2,000 रुपये की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की थी. इस किस्त को गुवाहाटी से पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया था.

अब सभी किसान 2000 रुपये की 23वीं किस्त का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. किसान किस्त का फायदा लेना चाहते हैं तो जरूरी बातों को समझ सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों को समझना पड़ेगा.

योजना की विशेषता

पीएम किसान योजना (pm kisan yojana) की कुछ विशेषताएं भी हैं. सरकार 2,000 रुपये की तीन किस्तों में हर साल 6000 रुपये प्रदान करती है. सरकार का मकसद किसानों के आर्थिक स्तर में सुधार व खाद की बीज की उधारी से बचाना है. योजना का संचाल साल 2019 में किया था. तभी से हर चार महीने बाद 2,000 रुपये की किस्त अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है, जिसका बड़े स्तर पर लाभ मिलता है.

इन किसानों की लटक सकती किस्त

अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी नहीं कराया तो फिर किस्त का पैसा लटक सकता है. इसलिए समय रहते ई-केवाईसी करवा लें. इसके अलावा जिन लोगों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं कराया तो भी किस्त की रकम लटक जाएगी. किसी वजह से कोई अपात्र किसान योजना से जुड़ा है तो उसका आवेदन रद्द कर किस्त से वंचित रखा जाएगा.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar