Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लोगों की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है। शहर के लाखों प्रॉपर्टी धारकों पर कूड़ा कलेक्शन की दोहरी मार पड़ी है, क्योंकि अब उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कूड़ा कलेक्शन शुल्क भी देना होगा।

जबकि लोग कूड़ा कलेक्शन वेंडरों

जबकि लोग कूड़ा कलेक्शन वेंडरों को पहले से ही भुगतान कर रहे हैं। आपको बता दें कि एनडीसी पोर्टल की साइट 2 दिन तक बंद रहने के बाद जब उसे अपडेट किया गया तो उसमें प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कूड़ा कलेक्शन भी जोड़ दिया गया।

ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स देने वाले लोग परेशान नजर आए और उन्होंने पार्षदों से संपर्क किया। पार्षदों ने मामले की जानकारी लेने के लिए निगम अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन निगम अधिकारियों के पास भी कूड़ा कलेक्शन को टैक्स के साथ जोड़ने को लेकर कोई जवाब नहीं है।

क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों का कहना

क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों का कहना है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। उनसे जानकारी ली जा रही है कि यह कूड़ा कलेक्शन किस तरह से जोड़ा गया है।

इससे पहले भी निगम के पास 3 बार

इससे पहले भी निगम के पास 3 बार यह प्रस्ताव आ चुका है नगर निगम कूड़ा कलेक्शन के लिए अभी तक कोई एजेंसी नियुक्त नहीं कर पाया है। अभी तक वेंडर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रहे हैं। निगम की ओर से कूड़ा कलेक्शन को लेकर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है।

अब इसे सदन की बैठक में भी रखा जाएगा

अब इसे सदन की बैठक में भी रखा जाएगा। इससे पहले भी निगम 3 बार कूड़ा कलेक्शन का प्रस्ताव तैयार कर चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से प्रस्ताव को रद्द करना पड़ा। हालांकि इस बार निगम को उम्मीद है कि डोर टू डोर कलेक्शन को लेकर सरकार की ओर से बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *