Delhi Development Authority: दिल्ली में घर खरीदना हुआ सस्ता! मिलेगी 25 फीसदी की छूट
अगर देश की राजधानी दिल्ली में आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो फिर यह खबर किसी वरदान की तरह साबित होगी. अब दिल्ली में तगड़ी छूट के साथ घर की खरीदारी करने का काम पूरा कर सकेंगे, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
Dda
Delhi Development Authority: अगर देश की राजधानी दिल्ली में आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो फिर यह खबर किसी वरदान की तरह साबित होगी. अब दिल्ली में तगड़ी छूट के साथ घर की खरीदारी करने का काम पूरा कर सकेंगे, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने’कर्मयोगी आवास योजना 2025′ के तहत नरेला में नए फ्लैट्स ऑफर किए थे.
इस योजना का फायदा केवल सरकारी कर्मचारी ही उठा सकेंगे. लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अब DDA ने 936 नए फ्लैट्स जोड़ दिए हैं. इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की छूट प्रदान की जा रही है. DDA ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. फ्लैट्स से जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिल में जान सकते हैं.
नरेला में मिल सकेंगे नए फ्लैट्स
क्या आपको पता है कि यह फ्लैट्स नरेल के सेक्टर A1-A4 के पॉकेट-6 में दिए जा रहे हैं? इससे पहले DDA ने इसी इलाके के पॉकेट-9 में 1168 फ्लैट्स लॉन्च करने का काम किया था. इनमें लगभग 75 फीसदी फ्लैट्स बिक चुके हैं.लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए अब नए फ्लैट्स लॉन्च करने का काम किया गया है.
जानिए कौन कर सकता अप्लाई
सरकार की इस योजना में केवल सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई गई है. इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, PSU, बैंक, लोकल बॉडी, यूनिवर्सिटी और दूसरे सरकारी संस्थानों में काम करने वाले या रिटायर हो चुके लोग आवेदन भी कर सकते हैं.
फ्लैट्स पर कितनी मिलेगी छूट
डीडीए इन फ्लैट्स पर छूट दे रहा है. आपको आसानी से 25 फीसदी तक की स्पेशल छूट प्रोवाइड कराई जा रही है.डिस्काउंट मिलने के बाद फ्लैट्स की कीमत काफी कम हो गई है. इससे अब सरकारी कर्मचारी घर में कम रुपये खर्च कर खरीद सकते हैं.
फ्लैट्स की कीमत के अलावा मेंटेनेंस चार्ज अलग से देने की जरूरत पड़ेगी. लोग आसानी से DDA की वेबसाइट [DDA e-Services Portal](https://eservices.dda.org.in?utm_source=chatgpt.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Write a Comment