Skip to content

कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर मचाई धूम, फैन फॉलोइंग में बीजेपी को भी छोड़ा पीछे, जानें

इन दिनों सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम के एक पेज ने तहलका मचा दिया है. कॉकरोज जनता पार्टी की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि देश के सभी राजनीतिक दल उसके सामने छोटे नजर आने लगे हैं.

CJP Instagram Followers: भैया, बदलता जमाना है, कब क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए पता नहीं चलता है. वायरल भी ऐसा कि जिसकी खूब चर्चा होने लगी. इन दिनों सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम के एक पेज ने तहलका मचा दिया है. कॉकरोज जनता पार्टी की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि देश के सभी राजनीतिक दल उसके सामने छोटे नजर आने लगे हैं.

कुल पांच दिन में ही 1.20 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इसने देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है. इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पहले नंबर की पार्टी बन गई है. इसके फॉलोअर्स बढ़ने की रफ्तार ने सोशल मीडिया के सभी दिग्गजों को चौंकाने का काम किया है. यह पेज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

फॉलोअर्स ने सबको चौंकाया

क्या आपको पता है कि कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज 16 मई 2026 को लाइव किया गया था? इसके 48 घंटे के भीतर ही 5.5 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था. फिर तो मानो जैसे इसकी रफ्तार को और भी पंख लग गए हों. तीसरे दिन तक यह संख्या बढ़कर 6 मिलियन से ज्यादा, 62 लाख तक हो गई.

देखते ही देखते फॉलोअर्स की गिनती 1.05 करोड़ पहुंच गई. 21 मई को सोशल मीडिया पर इस पार्टी को बने हुए 5 दिन हो गए हैं. इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या 1.21 करोड़ तक पहुंच गई है. इसमें हैरानी की बात ये है कि हर मिनट फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

इंस्टाग्राम पर बीजेपी को पछाड़ा

इस काल्पनिक पार्टी की लोकप्रियता इतनी हो गई कि बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया. एक तरफ जहां इंस्टाग्राम पर बीजेपी के आधिकारिक पेज के लगभग 87 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ 1.21 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बहुत आगे निकल चुकी है.

जानिए कॉकरोच जनता पार्टी क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई.

इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत कर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर शेयर कर दिया. फिर यह पेज सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिससे जुड़े फॉलो करने वालों की संख्या का तांता लग गया.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation