Retirement planning: अगर आप जॉब होल्डर हैं तो आपको अपने भविष्य की चिंता जरूर रहती होगी। अक्सर मन में यह ख्याल आता होगा कि रिटायरमेंट के बाद यानी 60 की उम्र के बाद नौकरी नहीं रहेगी तो रोजमर्रा के खर्च कैसे चलेंगे? यही वजह है कि लोग रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं। कुछ लोग रिटायरमेंट प्लानिंग बहुत पहले ही शुरू कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग प्लानिंग में देर कर देते हैं।

इसके लिए आपको अभी से सोचना होगा कि कितने पैसे की जरूरत है और पैसे कहां निवेश करने हैं। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) है, जिसमें थोड़ा-बहुत निवेश करके आप रिटायरमेंट पर मोटी रकम पा सकते हैं। आइए समझते हैं कि अगर आप 40 की उम्र में रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं तो आपको हर महीने कितना पैसा निवेश करना होगा, जिससे आपको रिटायरमेंट पर करीब 1 लाख रुपये की पेंशन मिल सके।

40 की उम्र में ऐसे करें प्लान

मान लीजिए कि आप रिटायरमेंट यानी 60 की उम्र में 1 लाख रुपये की पेंशन पाना चाहते हैं। ऐसे में भले ही आपकी उम्र अभी 40 साल हो, लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है। अगर आप 60 की उम्र तक जमा किए गए सारे पैसे को मिलाकर एन्युटी प्लान लेते हैं, ताकि आपको पेंशन मिल सके, तो आपको उस समय करीब 1.85 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। यहां यह मानकर चला जा रहा है कि इस पैसे पर आपको 7 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा।

1.85 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा

1.85 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए आपको हर महीने करीब 12 हजार रुपये निवेश करने होंगे। वहीं, आपको हर साल अपने निवेश में 10 फीसदी की बढ़ोतरी भी करनी होगी। अगर आपको निवेश पर सालाना करीब 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो अगले 20 साल में यानी 60 साल की उम्र तक आपके पास 1.85 करोड़ रुपये का फंड होगा।

हर महीने 1.07 लाख रुपये पेंशन मिलेगी

अब मान लेते हैं कि आप पेंशन के लिए इस्तेमाल करने के लिए अपना सारा पैसा एन्युटी प्लान में निवेश करते हैं। एन्युटी प्लान में आपको औसतन 7 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इस तरह आपको हर महीने करीब 1.07 लाख रुपये पेंशन मिलेगी।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *