RBI Update: भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि बैंक जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा, जिस पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपये के बैंक नोटों से मिलता-जुलता है।

रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए

रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए सभी 20 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। RBI ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है, ‘भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा, जिस पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपये के बैंक नोटों से मिलता-जुलता है।’

इसका मतलब यह है

इसका मतलब यह है कि नया नोट पुराने नोट जैसा ही दिखेगा और पुराने नोट भी पहले की तरह ही चलन में रहेंगे। पुराने 20 रुपये के नोट वैध रहेंगे RBI ने साफ तौर पर कहा है कि पहले जारी किए गए सभी 20 रुपये के नोट लेनदेन के लिए वैध रहेंगे।

चाहे उन पर किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर

चाहे उन पर किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों। नए गवर्नर के हस्ताक्षर से नए नोट जारी करना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो RBI के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद होती है और इस बदलाव और नए नोटों के जारी होने से पुराने नोटों की उपयोगिता या मूल्य पर कोई असर नहीं पड़ता है।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक, RBI समय-समय पर नोटों में बदलाव करता रहता है। ये बदलाव सुरक्षा कारणों और नोटों को बेहतर बनाने के लिए किए जाते हैं। लेकिन, पुराने नोट हमेशा वैध होते हैं। इसलिए, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके पास जो 20 रुपये के नोट हैं, उनका इस्तेमाल उन्हीं लेन-देन में होगा, जो आप करते आए हैं।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com