FD Scheme: निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो लागू हो गए हैं। आम नागरिकों को 7 दिन से 120 महीने की अवधि पर 3.50% से 7.75% तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज मिलेगा, जिससे उनके लिए दरें 4% से 8.25% हो गई हैं।
बैंक टैक्स सेवर एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं। आम नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 500 दिन की अवधि पर मिल रहा है। आम नागरिकों को 365 दिन से 36 महीने की अवधि पर 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिलता है। 90 दिन के निवेश पर भी 4.50% ब्याज मिल रहा है।
अवधि के अनुसार ब्याज दर-
7 दिन से 14 दिन- 3.50%
15 से 45 दिन- 4%
46 से 90 दिन- 4.50%
91 से 180 दिन- 4.75%
181 से 240 दिन- 5.50%
241 से 364 दिन- 6.05%
365 दिन से 452 दिन- 7.50%
453 दिन से 499 दिन- 7.50%
500 दिन- 7.75%
501 दिन से 545 दिन- 7.50%
546 दिन से 24 दिन- 7.50%
24 महीने 1 दिन से 36 महीने- 7.50%
36 महीने 1 दिन से 60 महीने 1 दिन- 7.10%
60 महीने 2 दिन 120 महीने तक – 7%
60 महीने की टैक्स सेविंग FD – 7.10%
बचत खाते पर ब्याज घटा-
आरबीएल बैंक ने अपने बचत खाते की ब्याज दरें घटा दी हैं, जो 1 मई 2025 से प्रभावी होंगी। अब 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.25% ब्याज मिलेगा। पहले 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये पर 4.50% था, अब यह घटकर 3.50% हो गया है। 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये पर ब्याज दर 0.50% घटकर 5% हो गई है। वहीं, 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये पर अब 6.50% ब्याज मिलेगा।
बैंक जमा ब्याज दरों में बदलाव हुआ है
बैंक जमा ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। 25 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये की जमा पर ब्याज दर 7.50% से घटकर 7% हो गई है। 3 करोड़ से 7.5 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 6.50% का रिटर्न दिया जा रहा है। 7.5 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये की राशि पर ब्याज दर 6.25% है। 50 करोड़ से 200 करोड़ पर 6%, 200 से 400 करोड़ पर 6% और 400 से 500 करोड़ पर 6% ब्याज दिया जा रहा है। 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर ब्याज दर MIBOR + 100 bps है।
