DA Hike: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जानिए कितनी बढ़ी सैलरी और पेंशन

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 1 जनवरी 2025 से ताजा महंगाई भत्ता लागू हो गया है, जिसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी और इसी बीच अब महंगाई भत्ते में फिर से संशोधन होने जा रहा है, ताजा महंगाई भत्ता उसी संशोधन के अनुसार लागू होगा, ऐसे में आज की यह खबर महंगाई भत्ता पाने वाले सभी लोगों के लिए अहम साबित होने वाली है।

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए 55 फीसदी महंगाई भत्ता लागू किया गया है और इसी के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन बढ़ती महंगाई और तय नियमों के अनुसार जुलाई से फिर से ताजा महंगाई भत्ता लागू होना है, ताजा महंगाई भत्ता लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भत्ते में ज्यादा रकम मिलेगी।

केंद्र सरकार की ओर से हर साल

केंद्र सरकार की ओर से हर साल दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन कर फैसला लेकर ताजा महंगाई भत्ता लागू किया जाता है। जनवरी से लागू महंगाई भत्ता कर्मचारियों को जून महीने तक दिया जाता है, जबकि जुलाई से लागू महंगाई भत्ता दिसंबर महीने तक प्रदान किया जाता है। जुलाई महीना नजदीक है, जिसके चलते महंगाई भत्ते से जुड़ी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

महंगाई भत्ता भारत सरकार द्वारा

महंगाई भत्ता भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है और बढ़ती महंगाई को देखते हुए महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का महीना नजदीक है, जिसके चलते कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के तहत कई जानकारियां सामने आई हैं। महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ोतरी होगी कई सालों से महंगाई भत्ते के तहत 3% से 4% की बढ़ोतरी की जा रही है। लेकिन 78 महीनों में पहली बार जनवरी 2025 में ही महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की गई थी।

जिसके चलते कई कर्मचारियों ने नाराजगी भी जताई थी, लेकिन अब सबसे ज्यादा संभावना है कि महंगाई भत्ते में 3% से 4% तक की ही बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि, महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी, यह तय करते समय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों को देखा जाएगा और उसके अनुसार ही बढ़ोतरी की जाएगी।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा

आमतौर पर केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा से पहले कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाती है और इसके तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए अहम फैसले लिए जाते हैं और मंजूरी दी जाती है। इसके बाद आमतौर पर जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा अक्टूबर से नवंबर के महीनों में की जाती है। ऐसे में इस बार भी पूरी संभावना है कि अक्टूबर से नवंबर के महीनों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com