बैंक लॉकर का इस्तेमाल करने वालों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। दरअसल रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की तरफ से बैंक लॉकर की सुविधा को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए बैंक ने बेहद कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना सबके लिए जरूरी है। अगर आप नियम नहीं मानते हैं तो बैंक लॉकर सील किया जा सकता है। RBI का जो नियम है उसके अनुसार अपडेटेड रेंटल एग्रीमेंट पर साइन करना आवशयक है।
नियम के मुताबिक, अगर लॉकर होल्डर्स ने एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया है तो लॉकर सील किया जा सकता है। RBI ने बैंकों को भी निर्देश दे दिया है कि वो सभी लॉकर होल्डर्स से एग्रीमेंट जरूर साइन करवाएं। इसके साथ ही बैंकों को यह देखना होगा कि सभी ने नए लॉकर नियम के अनुसार साइन किया है कि नहीं।
इसे भी पढ़ें- New PVC Aadhaar Card: Benefits, Price & How to Get It Delivered at Home
क्या हैं RBI के नियम?
आरबीआई (RBI) ने 31 दिसंबर 2022 को लॉकर के नए नियम बनाए थे। वहीं अभी तक सारे ग्राहकों को लॉकर के नए नियमों के बारे में जानकारी नहीं है। लॉकर यूजर को जनवरी 2023 तक लॉकर एग्रीमेंट पूरा करना था। RBI के अनुसार, बैंक को अपने कम से कम 50 फीसदी लॉकर यूजर्स से नए एग्रीमेंट पर साइन 30 जून 2023 तक करवा लें। साथ 30 सितंबर तक 75 फीसदी और 31 दिसंबर 100 फीसदी लॉकर यूजर्स को एग्रीमेंट करवाना होगा।
इसे भी पढ़ें- Healthy & Delicious Oats Daliya Recipe for Weight Loss & Better Digestion
पर गौर करें तो अभी तक यह काम पूरा नहीं किया जा चुका है। इसके बाद RBI ने डेडलाइन को कई बार बढ़ाया। अभी हाल-फिलहाल में RBI ने मार्च 2024 तक डेडलाइन को बढ़ाया था। फि भी अभी तक यह काम पूरा नहीं हुआ। अब बैंकों ने RBI और वित्त मंत्रालय तक दिसंबर 2025 तक डेडलाइन बढ़ाने के लिए कहा है।
अभी बैंक लॉकर यूजर्स को क्या करना चाहिए?
अभी बैंक लॉकर यूजर को नए एग्रीमेंट पर जल्दी-जल्दी साइन कर लेना चाहिए। जिन लोगों को इस बारे जानकरी नहीं है तो वह बैंक ब्रांच में जाकर पता कर लें। इसके आलावा बैंक की वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन से भी जानकारी ले सकते हैं।










