IND vs AFG: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ऐलान से चौंकाया, इन चार नए खिलाड़ियों की एंट्री
इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जो 10 तारीख तक चलेगा. जबकि वनडे सीरीज का आरंभ 14 जून से होगा. इस सीरीज के लिए कुछ धमाकेदार खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना थी, लेकिन बीसीसीआई के ऐलान में ऐसा नजर नहीं आया.
Bcci Team Announcement
IND vs AFG: आईपीएल 2026 सेशन (IPL 2026 Season) अब आखिरी मोड़ की तरफ बढ़ रहा है, जिसमें कई टीमें प्लेऑफ के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं. आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम स्क्वायड का ऐलान कर दिया है.
इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जो 10 तारीख तक चलेगा. जबकि वनडे सीरीज का आरंभ 14 जून से होगा. इस सीरीज के लिए कुछ धमाकेदार खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना थी, लेकिन बीसीसीआई के ऐलान में ऐसा नजर नहीं आया.
गुवाहाटी में हुई बीसीसीआई की बैठक के बाद जब टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया गया तो चार नामों ने सबको चौंका दिया. 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका देकर बीसीसीआई ने अपने भविष्य के लिए इरादे जाहिर कर दिए.
मानव सुथार को मिला मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. टीम में मानव सुथार को जगह दी गई है. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में कमाल का प्रदर्शन कर अपना स्थान पक्का किया है. उन्होंने 29 मैचों की 52 पारियों में घातक गेंदबाजी करते हुए 129 विकेट भी लिए हैं. वो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं.
गुरनूर ब्रार को भी मिली जगह
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले गुरनूर ब्रार को वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में मौका दिया गया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास में पंजाब के लिए खेलते हुए 18 मैचों में 52 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है.
हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हर्ष दुबे को टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट स्क्वायड में मौका दिया गया. उन्होंने विदर्भ के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है, जिसका इनाम उनको मिला है. उन्होंने टीम के लिए खेले 27 मैचों की 49 पारियों में 133 विकेट चटकाए हैं. इस सीरीज में उनके पास छाप छोड़ने का शानदार मौका होगा.
प्रिंस यादव भी टीम का हिस्सा बने
आईपीएळ में लखनऊ के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले प्रिंस यादव की टीम इंडिया में जगह दी गई. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में मौका दिया गया है. आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं.
Write a Comment