Skip to content

Bank Naukri 2026: इन बैंकों में निकली अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 12 हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप इन पदों पर काम करने के इच्छुक हैं तो फिर चिंता न करें. शर्तों के साथ आराम से बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन कर सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन ही पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

Bank Apprentice Recruitment 2026: अधिकतर युवाओं की पसंद बैंक में नौकरी करना होती है. इसकी वजह है कि बैंक की जॉब में भागदौड़ कम और आराम ज्यादा है. आराम से लग्जरी कुर्सी और एसी में बैठकर ड्यूटी करने के शौकीनों के लिए बैंक एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. अगर आप फ्रेशर्स हैं तो फिर चिंता न करें. कुछ बैंकों ने फ्रेशर्स के लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी दी है.

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 12 हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप इन पदों पर काम करने के इच्छुक हैं तो फिर चिंता न करें. शर्तों के साथ आराम से बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन कर सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन ही पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

जानिए बैंक में अप्रेंटिस क्या है?

क्या आपको पता है कि बैंक में अप्रेंटिस एक तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम होता है?इसके अंतर्गत चयनित उम्मीदवार को बैंक अपने यहां हर तरह के काम सिखाने का काम करता है. अप्रेंटिस कोई स्थायी जॉब नहीं है. बल्कि बैंक के शुरुआती काम-काज सीखने की ट्रेनिंग है.

इसके अंदर कैंडिडेट्स बैंकिंग के सिस्टम को अंदर से समझते हैं. फॉर्म से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अकाउंट संबंधित कार्य, कस्टमर से बातचीत जैसे व्यावहारिक कामों की भी उनमें व्यावहारिक तौर पर समझ भी आती है.

अप्रेंटिस में क्या काम सिखाया जाता

बैंक अप्रेंटिस में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को शुरुआती काम ट्रेनिंग को ध्यान में रखते हुए दिए जाते हैं. इसके लिए उन्हें बैंक के सीनियर ऑफिसर्स को गाइड भी करने का काम करते हैं. कस्टमर की सहायता करना भी होता है. सबसे खात बात कि अकाउंट खोलना, फॉर्म भरना, बैंक में आए ग्राहकों की सहायता करना भी रहता है. अप्रेंटिस ट्रेनिंग में सबसे पहले यह सिखाने की कोशिश होती है. इसके जरिए कैंडिडेट को ग्राहकों से बातचीत करने का तरीका समझ आता है. बैंक में ज्यादातर काम डॉक्यूमेंट्स से संबंधित रहते हैं. ऐसे में ये लोग डॉक्यूमेंट्स की जांच, उनके वेरिफिकेशन से संबंधित काम भी आसानी से कर सकते हैं.

इन कार्यों की भी दी जाती ट्रेनिंग

बैंकों में अप्रेंटिस के दौरान तमाम तरह के काम चयनित उम्मीदवारों को सिखाए जाते हैं. बैंक ब्रांच ऑपरेशन से जुड़े काम- इस ट्रेनिंग के दौरान बैंक ब्रांच ऑपरेशन, कैश काउंटर, टोकन सिस्टम और ऐसे ही अन्य काम भी अभ्यर्थी को सौंपेने का काम कियाक जा सकता है. वहीं, बैंकिंग सिस्टम में डेटा एंट्री और बेसिक ऑपरेशन की ट्रेनिंग भी काम करते-करते मिल जाती है. बैंक से चयनित उम्मीदवार जब तक एक साल काम करते हैं, तो 15000 रुपये महीने की सैलरी के रूप में दिए जाएंगे.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation