Aadhaar Card: अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर, घर बैठे मिनटों में ऐसे बदले अपना सरनेम

नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhaar card) आज भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक बन गया है। बैंकों से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह अब आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है, तो आपको कई

Zohaib Naseem
Zohaib Naseem April 24, 2025 – 1:20 PM

नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhaar card) आज भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक बन गया है। बैंकों से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह अब आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है, तो आपको कई जगहों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर शादी के बाद कई महिलाएं अपना सरनेम बदल लेती हैं और ऐसे में जरूरी है कि आधार कार्ड में भी बदलाव किए जाएं।

अपडेट कराना बहुत जरूरी

शादी के बाद सरनेम बदलने के बाद भी अगर आपका पुराना सरनेम आधार कार्ड में है, तो बाद में आपको पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक अकाउंट की जानकारी में गड़बड़ियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे सरकारी सेवाएं और कई जरूरी चीजें पाने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए आधार में सरनेम अपडेट कराना बहुत जरूरी है। आधार कार्ड में सरनेम बदलने के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ मैरिज सर्टिफिकेट है. इससे यह साबित होता है कि शादी वैध है और आप सरनेम बदलने के लिए आवेदन कर रहे हैं. इसके अलावा आप कुछ दूसरे दस्तावेज़ भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पासपोर्ट, जिस पर पति का नाम हो पैन कार्ड, जिस पर पति का नाम हो इसके अलावा आप पति का नाम आधार में जोड़ने और अपना सरनेम बदलने के लिए बैंक स्टेटमेंट/पासबुक जैसे दस्तावेज़ भी जमा कर सकते हैं.

 

घर बैठे ऑनलाइन आधार में सरनेम कैसे बदलें?

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट MyAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना आधार नंबर और OTP डालकर लॉग इन करें.

इसके बाद अपडेट आधार सेक्शन में जाएं और फिर अपडेट किए जाने वाले नाम का विकल्प चुनें.

इसके बाद नई डिटेल यानी अपना नया सरनेम और दूसरी ज़रूरी जानकारी दर्ज करें.

अब सरनेम बदलने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे गैजेट नोटिफिकेशन, मैरिज सर्टिफ़िकेट या दूसरे कानूनी दस्तावेज़ पेश करें.

-फिर आपको अपडेट के लिए 50 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।

इसके बाद अपनी डिटेल्स को रिव्यू करें, रिक्वेस्ट सबमिट करें और सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) को सेव कर लें, ताकि आप अपने अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकें।

आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन सरनेम कैसे बदलें

-अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं, फॉर्म भरें और नाम, आधार नंबर आदि जैसी जरूरी जानकारी भरें।

-इसके बाद जरूरी दस्तावेजों जैसे मैरिज सर्टिफिकेट आदि की फोटोकॉपी जमा करें। ध्यान रखें कि वेरिफिकेशन के लिए आपके पास ओरिजनल दस्तावेज भी होने चाहिए।

-इसके बाद नई फोटो और फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी।

-फिर आपको अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी।

-आवेदन जमा करने के बाद आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: EPFO के UAN को इस तारीख तक करें एक्टिवेट, फिर लगेगा बड़ा झटका

Zohaib Naseem
About the Author

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.

Start a Conversation