Hero HF Deluxe Canvas Black: 7,635 रुपये सस्ती हुई ये पॉपुलर कम्यूटर बाइक, जानें नई कीमत और खासियत

Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक HF Deluxe Canvas Black की कीमत में ₹7,635 की बड़ी कटौती की है। अब यह बाइक ₹59,999 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी । यह ऑफर फिलहाल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के ग्राहकों के लिए है । बाइक में 97.2cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन (7.9 PS, 8.05 Nm टॉर्क) और 4-स्पीड गियरबॉक्स है । इसमें i3S तकनीक दी गई है, जो ट्रैफिक में फ्यूल बचाती है ।