Categories
Hindi News

HDFC बैंक में एफडी करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिल रहा तगड़ा फायदा, जानें डिटेल

HDFC Bank 3-Year FD Calculation: लोग फिक्स्ड डिपॉजिट करके बढ़िया फंड इकट्ठा करते दिख रहे हैं, जहां पैसा भी सुरक्षित रहने के साथ फ्यूचर में फायदा मिलता है. आप बैंकों से एफडी के जरिए बढ़िया पैसा कमा सकते हैं. आपने एचडीएफसी बैंक के बारे में तो सुना होगा, जो एफडी करने पर बढ़िया ब्याज मुहैया करा रहा है.

इस बैंक में एफडी में निवेश करने पर आसानी से 1 लाख रुपये तक का ब्याज बना सकते हैं. मौजूदा समय में बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.95 फीसदी ब्याज प्रोवाइड करा रही है.

कोई ग्राहक 3 साल से अधिक समय यानी तीन साल और एक दिन के लिए निवेश करेगा तो सामान्य ग्राहकों के लिए यह ब्याज दर बढ़कर 6.50 फीसदी हो जाएगी. सीनियर सिटीजन को पूरा 7 फीसदी ब्याज मिल सकेगा. 1 लाख रुपये का ब्याज कमाने के लिए कितना निवेश करना पड़ेगा, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

कैसे 1 लाख रुपये तक का ब्याज कमाएं

उदाहरण के तौर पर समझना होगा कि कोई सामान्य नागरिक 3 साल और 1 दिन की अवधि के लिए FD करवाता है तो उसे लगभग 4,70,000 रुपये जमा करने की जरूरत पड़ेगी. इस निवेश पर ग्राहक को 6.50 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से करीब 1,00,403 रुपये ब्याज के रूप में दिए जाएंगे. फिर मैच्योरिटी पर कुल राशि बढ़कर 5,70,403 रुपये तक हो जाएगी.

सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अधिक ब्याज दर का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है. कोई सीनियर नागरिक 3 साल और 1 दिन की अवधि के लिए एचडीएफसी बैंक में एफडी कराएगा तो उसे करीब 4,40,000 रुपये जमा करने की जरूरत पड़ेगी.

इसमें निवेश पर ग्राहकों को 7 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से लगभग 1,01,937 रुपये ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी राशि बढ़कर 5,41,937 रुपये होगी. इसमें सीनियर सिटीजन को कम निवेश में ज्यादा ब्याज का फायदा आसानी से मिल सकता है.

जानिए एफडी निवेश के लिए क्यों बेहतर

भारत वर्ष में एफडी को सबसे सुरक्षित विकल्पों में माना जाता है. ऐसा लोगों के लिए तो एफडी वरदान है जो मार्केट में रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. उनके लिए एफडी काफी लोकप्रिया विकल्प भी समझा जाता है. इसमें निवेश करने के बाद पहले से तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है, जिससे भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग आसान हो जाती है.