Garuda Puran: 3 आसान उपाय जो बदल सकते हैं आपका भाग्य, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण

सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को एक बेहद महत्वपूर्ण महापुराण माना गया है। इसमें न केवल मृत्यु के उपरांत की अवस्थाओं का वर्णन मिलता है, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने के सही तौर-तरीके, नैतिकता, कर्तव्य और सफलता हासिल करने के अचूक सूत्र भी सिखाए गए हैं। आचार्यों और विद्वानों का मानना है कि यदि व्यक्ति अपनी दैनिक जीवनशैली में गरुड़ पुराण में बताए गए कुछ खास नियमों को अपना ले, तो उसका सोया हुआ भाग्य भी जाग सकता है और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए, जानते हैं गरुड़ पुराण में वर्णित उन 3 बेहद सरल और महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में, जो जीवन की हर बाधा को दूर कर सकते हैं।