नई दिल्ली: iPhone Price Reduce: एप्पल की तरफ आधिकरिक तौर पर अपनी आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए प्री-आर्डर 15 सितंबर से शुरू किये जाएंगे। वहीं जानकारी सामने आई है कि इससे पुराने आईफोन मॉडल की कीमत कम हुई है और कुछ आईफोन डिस्कंटीन्यू कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं पुराने आईफोन मॉडल की कीमत…

इसे भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने बताया किस तरह से बनी वह ग्लैमरस, लुक और फिटनेस से ढाती है कहर

मॉडल                       वेरिएंट     पुरानी कीमत     नई कीमत

आईफोन 14                128 GB     Rs 79,900         Rs 69,900

आईफोन 14                 256 GB     Rs 89,900        Rs 79,900

आईफोन 14                 512 GB     Rs 109,900       Rs 99,900

आईफोन 14 प्लस         128 GB     Rs 99,900         Rs 89,900

आईफोन 14 प्लस         256 GB     Rs 89,900         Rs 79,900

आईफोन 14 प्लस         512 GB     Rs 119,900         Rs 109,000

आईफोन 13                  128 GB     Rs 69,900          Rs 59,900

आईफोन 13                  256 GB     Rs 79,900          Rs 69,900

आईफोन 13                   512 GB     Rs 99,900          Rs 89,900

iPhone 15 लॉन्च के बाद बंद किए गए ये iPhone

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max और पिछली जनरेशन के नॉन-प्रो/प्रो मॉडल को बंद कर दिया है। वैसे ये आईफोन  एप्पल की साइट पर लिस्ट नहीं है, लेकिन अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और अन्य जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी भी ये आईफोन मौजूदा स्टॉक के साथ उपलब्ध हैं। अगर आपको पुराना मॉडल खरीदना हैं तो चिंता न करें, क्योंकि एप्पल डिस्कंटीन्यू करने के बाद भी आईफोन के सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहती है।

iPhone 15 सीरीज की कीमत और खासियत

कंपनी ने  iPhone 15 का 128GB वेरिएंट 799 डॉलर में लॉन्च किया है। ऐसे ही  15 Plus को 899 डॉलर, 15 Pro को 999 डॉलर और 15 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,199 डॉलर में लॉन्च किया है। भारतीय रुपयों के हिसाब से 66,204 रुपये, 74,490 रुपये, 82,775 रुपये और 99,348 रुपये बनते हैं। हालांकि ये सारी कीमतें US मार्केट की हैं। अभी भारतीय कीमत के बारे में नहीं बताया गया है।

वहीं टिपस्टर अभिषेक यादव ने सभी मॉडल्स की कीमत को शेयर किया है। टिपस्टर के अनुसार, भारत में iPhone 15 सीरीज की कीमत क्रमश: 79,900 रुपये, 89,900 रुपये, 1,34,900  रुपये और 1,59,900 रुपये हो सकती है। वैसे ये आधिकारिक जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Dance Video: सपना का रुतबा खत्म करने आईं गोरी नागोरी ने लगाए ऐसे ठुमके कि भीड़ खो बैठी आपा

स्पेसिफिकेशन देखें तो 15 सीरज के बेस मॉडल में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 24MP का पोट्रैट कैमरा मिलेगा। वहीं A16 बायोनिक चिसपेट देखने को मिलेगा। वहीं प्रो मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एक्शन बटन और A17 चिपसेट मिलेगा। प्रो मॉडल को ब्लैक, सिल्वर, ग्रे कलर में खरीद सकेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें