नई दिल्ली: Redmi Note 13R Pro: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi ने अपनी नई सीरीज को लॉन्च कर दिया हैं। दरअसल, Redmi Note 13 Series को कंपनी ने मार्केट में बजट रेंज के तौर पर पेश कर दिया है। इस सीरीज में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ फोन बाजार में उपलब्ध हो चुके है। इसमें प्रो मॉडल में आप ग्राहकों को 108MP का कैमरा और 12GB की RAM साथ मिलती है। इसके साथ ही इस फोन में कई और अच्छे फीचर्स भी प्रदान किए गए हैं, जो इस बजट फोन को ज्यादा खास बनाती है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं
Redmi Note 13R Pro Specs
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 13R Pro डिवाइस में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो फुल एचडी+ के साथ आएगा। इसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 का होगा। वहीं इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसमें Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें आपको सेल्फी क्लिक करने के लिए 16 मेगापिक्सल का फेसिंग कैमरा दिया जाएगा, इसके बैक साइड में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ऑक्जिलरी लेंस होगा।
Redmi Note 13R Pro Processor
प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek MT6833P का चिपसेट होगा, जो Dimensity 6080 चिपसेट जैसा हो सकता है। साथ ही इस डिवाइस में आपको 12GB की रैम और 256GB का स्टोरेज मिल सकता है।
Redmi Note 13R Pro Battery
पॉवर के लिए इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिलेगी और इसकी 3C सर्टिफिकेशन से पहले ही पता चल गया है कि यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आएगा। वहीं ये डिवाइस MIUI 14-आधारित Android 13 पर काम करेगा।
Redmi Note 13R Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
रेडमी का यह स्मार्टफोन एक स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत आप ग्राहकों को CNY 1,999 यानी लगभग 23,000 रुपये है। जिसे तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, टाइम ब्लू और मॉर्निंग लाइट गोल्ड ऑप्शन में पेश किया गया हैं। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। जिसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं हैं।