5 जनवरी को भारत में तहलका मचाने आ रहा 100 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, फैंस बोले – और करों जल्दी खरीदने…

Priyanka Singh
redmi
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी अगले साल यानी 5 जनवरी को भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने अब तक भारत में तीन मॉडल लाने की पुष्टि की है – Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus , हालांकि भारतीय मार्केट में लॉन्च करने से पहले स्मार्टफोन को चीन मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में Redmi Note 12 स्पीड एडिशन को पेश किया गया है। Redmi Note 12 स्पीड एडिशन में केवल हार्डवेयर और रंगों के मामले में अंतर है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित है और मिडनाइट ब्लैक, शिमर ग्रीन और टाइम ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Advertisement

 

स्मार्टफोन की कीमत

Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन को शिमर ग्रीन, टाइम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंगों में पेश किया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को फिलहाल भारत में नहीं बल्कि चीन में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत RMB 1,699 (लगभग 20,174 रुपये) से शुरू होता है। 8GB + 256GB और 12GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत क्रमशः RMB 1,799 (लगभग 21,361 रुपये) और RMB 1,999 (लगभग 23,744 रुपये) है। डिवाइस आज से खरीद के लिए उपलब्ध है।

जहां तक ​​​​स्पेसिफिकेशंस की बात है, Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन 6.67-इंच फुल-एचडी + OLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह एक ऑक्टा-कोर 6nm स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर द्वारा संचालित है। जो 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 100-मेगापिक्सल सैमसंग एचएम2 सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ़ोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। अन्य विशेषताओं में शामिल हैं – 5G सपोर्ट, एक USB टाइप-सी पोर्ट, और बहुत कुछ।

 

TAGGED:
Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।