नई दिल्ली। यदि आप रेडमी के ग्राहक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Redmi K70E को कंपनी द्वारा बहुत जल्द ही पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी का नया हैंडसेट Redmi K60E का अपग्रेड वर्जन हो सकता है।
Redmi K70 के तहत तीन मॉडल को पेश किया जा सकता है, Redmi K70E, Redmi K70 और L70 Pro को शामिल किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले Redmi K70E के कई स्पेसिफिकेशन टीज़ किए हैं।
Redmi ने Weibo पर पुष्टि की है कि Redmi K70E को मीडियाटेक डाइमेंशन 8300-अल्ट्रा SoC चिप के साथ पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
इसकी मोटाई 8.05 मिमी होने की उम्मीद है। Redmi K70E स्मार्टफोन में 6.67-इंच 1.5K (2,712 x 1,220 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कंपनी का ये फोन डाइमेंशन 8300-अल्ट्रा SoC से लैस होगा।
इसके अलावा फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज शामिल किया जा सकता है। हालांकि, स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। Redmi K70E स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर दिया जा सकता है।
इसके अलावा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर दिया जा सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Redmi K70E में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होने की उम्मीद है। इसका वजन 198 ग्राम बताया जा रहा है। फोन में ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम होगा।
हालांकि, फोन को सबसे पहले चीन मार्केट में पेश किया जायेगा। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर Redmi K70E सीरीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए, पूरी तरह से लीक रिपोर्ट्स पर यकीन नहीं किया जा सकता है।
इसके अलावा यदि आप रेडमी के ग्राहक हैं और आप खुद के लिए कोई बढ़िया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है। आप फ्लिपकार्ट, विजय सेल, रिलायंस डिटिजल और अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदारी कर सकते हैं। इन वेबसाइट पर हमेशा कोई ना कोई ऑफर मिल ही जाता है।