OnePlus का तोहफा! कंपनी ने लॉन्च किया 100 घंटे चलने वाली Smartwatch, चेक करें इसकी कीमत

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: OnePlus Watch 2: टेक्नोलॉजी का सबसे बड़े इवेंट का आज दूसरा दिन है। जहां आप वनप्लस यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए OnePlus Watch 2 को MWC 2024 में लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने इस वॉच में कई खास फीचर प्रदान किए है। इसमें आपको डुअल ओएस और डुअल चिट आर्टिटेक्चर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसकी बैटरी भी काफी शानदार हैं और तो और आप इसे आराम से पहन सकते हैं। आइए, आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

OnePlus Watch 2 के जानें स्पेसिफिकेशन

1. इस वॉच में आपको 1.43 इंच की डिसप्ले मिलती है। जो 466 x 466 pixels के साथ 600 nits की ब्राइटनेस दी गई है।

2. इस नई वॉच में आपको Snapdragon W5 + BES 2700 का प्रोसेसर साथ मिल रहा है।

3. ये वॉच Android 8.0 के वर्जन सपोर्ट के साथ आती है।

4.साथ ही इसमें 100+ वर्कआउट मोड्स साथ दिए गए है।

5..इतना ही नहीं ये स्मार्टवॉच IP68 वॉटर रेजिस्टेंट के साथ आती है।

6.इसको चार्ज करने के लिए इसमें 500mAh की बैटरी और स्मार्ट मोड के साथ 100hours तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

7. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ दिया गया है।
9. इतना ही नहीं इस वॉच में Sleep tracking, हार्ट रेटिंग, Acceleration sensor, blood oxygen sensor आदि कई फीचर दिए गए है।

कितनी है कीमत और क्या हैं उपलब्धता

इस OnePlus Watch 2 के कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में इसे 24,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस वॉच की खरीदारी दो कलर ऑप्शन Black Steel और Radiant Steel में की गई है। जिसे आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Oneplus , और OnePlus store App और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart, Myntra और Croma से की जा सकती है।

आपको बता दें कि इस वॉच की पहली ओपन सेल 4 मार्च दोपहर 12 बजे को लाइव की जाएगी। जिसे आप आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद सकेंगे।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App