Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और दमदार एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को आज पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ के चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मिल जायेंगे। निरहुआ का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। निरहुआ ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने भोजपुरी जगत को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
निरहुआ को पसंद करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। यह तो हम सभी जानते हैं कि दर्शकों को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बेहद ही ज्यादा पसंद आती है, इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। लेकिन, इस समय निरहुआ अपनी चहेती एक्ट्रेस आम्रपाली नहीं बल्कि काजल राघवानी संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी खुलेआम नहाते हुए नजर आ रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इसे भी पढ़ेंः पीएफ कर्मचारियों की चमकी किस्मत, अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये
इसे भी पढ़ेंः कर्मचारियों की लगी लॉटरी, अकाउंट में आने जा रही मोटी रकम
निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। निरहुआ और काजल राघवानी का एक पुराना गाना इस समय इंटरनेट पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें काजल राघवानी सुपरहॉट नजर आ रही हैं। काजली राघवानी वीडियो में अपनी हॉट और दिलकश अदाओं से निरहुआ को घायल करती हुईं नजर आ रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में निरहुआ और काजल अपने भतीजे के सामने रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और उनका भतीजा भरपूर मजा भी ले रहा है।
गाना ‘छापा छा छा जान करा ना जियान’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) ने इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है। इस गाने को कल्पना पोटवारी, रजनीश मिश्रा और खुशबू जैन ने अपनी सुनहरी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है। यह गाना
फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
यहां देखिये वीडियो –