हेलीकॉप्टर शॉट के माहिर MS Dhoni इस फोन गेम के हैं दीवाने, आप भी जल्द जानें

By

Sarita

नई दिल्ली। MS Dhoni के चाहने वाले आपको देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिल जायेंगे। MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। IPL की शुरुआत होने के साथ धोनी का क्रेज लोगों के बीच एक बार फिर से बढ़ गया है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के मशहूर क्रिकेटर को कौन सी गेम सबसे अधिक पसंद है। धोनी के फैंस भी उनकी गेम के बारे में जानकर दंग रह जायेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आये दिन वायरल होती रहती हैं।

बीते दिनों उनकी एक फोटो सामने आई थी। जिसमें क्रिकेटर फ्लाइट में बैठे हुए थे और अपने iPad पर गेम खेलते हुए दिखें थे। दरअसल धोनी उसमें Candy Crush Saga गेम खेलते हुए नजर आ रहे थे। ये फोटो इंटरनेट पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हुई थी।

महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स की तरफ से इसे काफी शेयर भी किया गया था। ये गेम लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर है। आपको बता दें कि इसे 2012 में लॉन्च किया गया था। दरअसल ये एक ऐसी गेम है, जिसे हर उम्र के लोग बहुत ही आराम से खेल सकते हैं।

इसे खेलने के लिए आपको पैसे भी खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ती है। Candy Crush Saga गेम के हर ऐज के लोग दीवाने हैं। यही वजह है कि इसे करोड़ों लोग द्वारा अब तक डाउनलोड किया जा चुका है।

Candy Crush Saga कैसे करें डाउनलोड

अगर आप भी इस गेम को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे। अगर आपके पास एप्पल का फोन है, तो आपको ऐप स्टोर में जाना होगा। एंड्रॉइड उपयोगकर्ता को प्ले स्टोर में जाना होगा। यहां जाने के बाद आप इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग स्टेज दी जाती है। ये गेम खेलने में बहुत ही ज्यादा मजा आता है।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow