Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और काजल राघवानी (kajal Raghwani) की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। भले ही निरहुआ और काजल राघवानी पर्दे पर कम दिखते हैं, लेकिन जब भी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर आती है, तो तहलका मचा देती है। निरहुआ और काजल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर कोहराम मचाने के लिए काफी है। इनकी जोड़ी को लोग इतना पसंद करते हैं कि गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। निरहुआ तो इंडस्टी के नामी स्टार हैं ही इसके साथ ही काजल राघवानी भी भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। काजल राघवानी को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। इसी बीच निरहुआ और काजल का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
गाना ‘दबे पांव अहिए नजरिया बचाके’ (Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना निरहुआ की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) का है। इस गाने को काजल राघवानी और निरहुआ पर फिल्माया गया है। गाने में निरहुआ और काजल राघवानी एक दूसरे के संग बेशुमार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को Kalpana ने गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत से सजाया है Rajesh-Rajnish ने। इस गाने को अब तक 10,638,648 व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने में काजल राघवानी ब्लू और पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में काजल और निरहुआ कभी गार्डन तो कभी किले में डांस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ भी पिंक कुर्ता और ब्लू जींस में बेहद ही अच्छे दिख रहे हैं। वीडियो का लोकेशन भी काफी अच्छा लिया गया है। दोनों ही एक दूसरे के प्यार में खोएं हुए नजर आ रहे हैं।