लो जी इतने कम में आ गया 108MP कैमरे वाला ये Infinix 5G स्मार्टफोन, देखें इतने धमाकेदार फीचर्स

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली:स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे लो बजट में फोन पेश करने वाली इनफिनिक्स में तो धामल ही कर दिया है। कंपनी ने 5G सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे देश में पेश कर दिया है। जिसमें जबरदस्त खासियत दी गई है तो चलिए यहां पर इनफिनिक्स नोट 14 5G ( Infinix Note 40 5G) के बारे मे आप को बताते है।

दरअसल आप को बता दें कि इनफिनिक्स नोट 14 5G ( Infinix Note 40 5G) कंपनी का 14 सीरीज का यह पांचवा स्मार्टफोन है। जिसमें अहम खासियत में फोन को चलाने के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट वाला प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। कंपनी इस भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

Infinix Note 40 5G में मिलती हैं गजब का खासियतें

कंपनी ने Infinix Note 40 5G में कैमरा खासियत में अपर्चर एफ/1.75 और OIS के साथ 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर सेंसर मिलते हैं। फोन के कैमरे में अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

कंपनी ने इनफिनिक्स नोट 40 5जी में 6.78 इंच AMOLED फुलएचडी+ (2436×1080 पिक्सल) रेजॉलूशन डिस्प्ले दी गई है।
यह स्मार्टफोन में स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़, पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है।

फोन को अच्छी तरह से संचालित करने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए BXM-8-256 GPU दिया गया है।

इसमें12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। फोन में 12 जीबी तक एक्सटेंडेड रैम का ऑप्शन मिलता है। तो वही हैंडसेट को पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

बस इतनी सी है Infinix Note 40 5G की कीमत

कंपनी ने इनफिनिक्स नोट 40 5जी स्मार्टफोन को 13,999 PHP (करीब 20,100 रुपये) में लॉन्च किया गाय है। हालांकि ग्राहक इसे 23 से 25 मई तक भारी डिस्काउंट के साथ 9,999 PHP (करीब 14,400 रुपये) में खरीद सकता है।

आप को बता दें कि अभी तक भारत में नोट 40 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किए जानकारी नहीं आई इतना तो तय हैं की कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है, इसके पीछे की वजह BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया जा चुका है।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow