Whatsapp चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली: Electric Hanger : उत्तरी भारत के राज्यों में जब भी बारिश होती है तब रुकने का नाम नहीं लेती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी कपड़े ना सूखने की होती है। क्योंकि कपड़ों में नमी और बदबू दोनों होने लगती है। ऐसे में ऑफिस या स्कूल जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही कोई समस्या हैं, तो अब आपको बिलकुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा हैंगर लेकर आए है, जिसमें कपड़े टांगते ही वह चुटकियों में सुख जाते हैं और नमी भी नहीं रहती है। और आप इसे बड़े ही सस्ते दाम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीको से खरीद सकते है। आइए फिर जानते हैं विस्तार से इस हैंगर के बारे में…

Portable Electric Clothes Hanger 

हम जिस प्रोडक्ट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, ये आपको किसी भी ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट पर सर्च करते ही खरीदने को मिल जाएगा। आपको बता दें कि ये पोर्टेबल इलेक्ट्रिक क्लोथ्स ड्रायर हैंगर बिजली से चलता है। इसमें कपड़ों को टांगते ही इसे ऑन करना होता है। और यह एक बार ऑन होते ही ये हैंगर चुटकियों में कपड़ो को सुखा देता है। इस हैंगर को आप 500 रुपये के कीमत में खरीदकर यूज कर सकते हैं।

कैसे करता है ये हैंगर काम

यह हैंगर कोई आम जैसा नहीं है, इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे कहीं भी लटका देना है और कपड़ों में फिट कर इसके दिए गए प्लग को ऑन कर देना है। इसके बाद यह अपना काम करना खुद ही शुरू कर देता है। यह हैंगर पूरी तरह से प्लास्टिक का बना हुआ होता है लेकिन फिर भी यह गर्म हवा से नहीं पिघलेगा, क्योंकि इसमें हार्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। यह 5KG जैसी वजन को भी उठा सकता है। इसके बीच में बटन होता है, जिसको दबाकर इसे ऑन किया जा सकता है। कपड़े सूखने पर फिर उसी बटन को दबाकर बंद भी कर सकते है।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 3 साल का अनुभव प्राप्त है। TV100 न्यूज चैनल से करियर की...