Evil Eye Removal Mantra: वास्तु के इस आसान उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा होगी खत्म, जानें पूरी विधि

अगर बनते काम बिगड़ने लगें, घर में बिना वजह तनाव होने लगे, या मन बैचेन रहता है, तो इसे नजर दोष से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नजर उतारने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं । ये उपाय न केवल व्यक्ति की बुरी नजर को दूर करते हैं, बल्कि पूरे घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म करते हैं। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर नजर उतारने के लिए सही मंत्र और सही चीजों का इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर लंबे समय तक रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको नजर उतारने का सबसे आसान और असरदार तरीका बता रहे हैं, जिसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी, जो आमतौर पर हर घर में मौजूद होती हैं।