EPFO UAN Activation: अब पोर्टल पर नहीं, केवल UMANG ऐप से होगा UAN एक्टिवेट, जानें आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की पूरी प्रक्रिया

EPFO ने 1 अगस्त 2025 से UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की सुविधा पोर्टल से पूरी तरह हटाकर UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी है । अब ये दोनों सेवाएं केवल आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए UMANG ऐप पर ही उपलब्ध हैं । इसके लिए आपको UMANG ऐप और Aadhaar Face RD ऐप दोनों डाउनलोड करने होंगे । UMANG ऐप में "UAN Allotment and Activation" सेक्शन में अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन के बाद चेहरा स्कैन करना होता है । इस प्रक्रिया का मकसद EPFO की ऑनलाइन सेवाओं को तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद बनाना है ।