EPFO PF Interest 2025-26 Credit Started: 8.25% ब्याज मिलना शुरू, 4 तरीकों से करें चेक, जानें नए नियम

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए PF अकाउंट होल्डर्स के खातों में 8.25% की दर से ब्याज डालना शुरू कर दिया है । कई सब्सक्राइबर्स को ब्याज का पैसा क्रेडिट होने के SMS मैसेज भी मिलने लगे हैं। हालांकि, अगर आपको अभी तक EPFO से कोई मैसेज नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है — ब्याज क्रेडिट करने का प्रोसेस चालू है। आप कई ऑफिशियल तरीकों से अपना PF बैलेंस चेक करके यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि ब्याज आया है या नहीं।