EPFO 2.01 Launch: नौकरी बदलने पर अब ऑटोमैटिक ट्रांसफर होगा PF, जानें क्या हैं नई सुविधाएं और कैसे मिलेगा फायदा

EPFO ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल का नया वर्जन EPFO 2.01 लॉन्च कर दिया है । इस नए सिस्टम में पूरे देश के लिए एक सिंगल सेंट्रल डेटाबेस बनाया गया है, जिससे PF से जुड़े काम तेज और आसान हो गए हैं । इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर ऑटोमैटिक हो जाएगा, अगर आपका PF अकाउंट आधार से लिंक है । इसके लिए अलग से कोई फॉर्म या नियोक्ता की मंजूरी नहीं चाहिए । क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया भी तेज हो गई है क्योंकि सिस्टम पहले ही दस्तावेजों की जांच करता है । UAN भूल जाने पर भी पोर्टल से इसे दोबारा प्राप्त किया जा सकता है ।