EPF Contribution New Rules: PF कटौती घटाकर बढ़ाएं सैलरी या जारी रखें PF? जानें क्या है सही फैसला

नए लेबर कोड के तहत अब नौकरीपेशा लोग चाहें तो अपना PF (EPF) कॉन्ट्रिब्यूशन घटाकर हर महीने अपने हाथ में आने वाली सैलरी यानी 'टेक-होम सैलरी' बढ़ा सकते हैं। सुनने में यह बेहद लुभावना लगता है — हर महीने बैंक खाते में ज्यादा पैसे आएंगे, लेकिन इसका सीधा असर आपके बुढ़ापे के फंड पर पड़ेगा। अगर आप बढ़ी हुई सैलरी को सही जगह निवेश नहीं करते हैं, तो रिटायरमेंट के वक्त आपको तगड़ा आर्थिक झटका लग सकता है। यह समझना बेहद जरूरी है कि आपके लिए PF कटवाना बेहतर है या हर महीने ज्यादा सैलरी लेना।