नई दिल्ली : इन दिनों टीवी शोज का बोल बाला हैं। हर जगह टीवी शोज की धूम दिखाई देती हैं। चाहे बात करें रोजाना आने वाले शो अनुपमा की या किसी डांस शो की। सभी शो लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाये हुए हैं। इसके साथ ही रियलिटी शो का जलवा तो अलग ही हैं। इन दिनों सलमान खान का शो बिग बॉस अपने चरम पर हैं। लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं। ये भारत का सबसे विवादित शो हैं। लेकिन हर घर में देखा जाता हैं। इसके अंदर होने वाले ट्वीस्ट एंड टर्न को काफी पसंद भी किया जाता हैं। यहाँ आने वाले कई सेलेब्स की असलियत हमें देखने को मिलती हैं। ये सब पर्दें से परे अपने अलग रंग में नज़र आते हैं।
इस शो में इस सीजन में कई हसीनाएं भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस टीना दत्ता। एक्ट्रेस टीना दत्ता बिग बॉस में काफी अच्छा खेल दिखा रही हैं। उन्हें दर्शकों द्वारा काफी पंसद भी किया जा रहा हैं। उनका खेल काफी फेयर और तेज़ हैं। वह शुरआत से इस शो में शामिल हैं और सभी टास्क पुरे करते हुए यहाँ तक आई हैं। इसमें टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच की खटपट अब एक झगड़े की शक्ल ले चुकी है। कभी एक दूसरे को दोस्त कहने वाले इन कलाकारों के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं है।
View this post on Instagram
बिग बॉस से इतर टीना दत्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में एक हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर की गई हैं। इस तस्वीर में टीना का काफी सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा हैं। उनकी तस्वीर से किसी की भी निगाहें हर ही नहीं रही हैं। इन तस्वीर से एक्ट्रेस ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। तस्वीर में टीना का एटीट्यूड साफ-साफ नजर आ रहा है। अब उनका ये बोल्ड अवतार हर जगह छाया हुआ है। इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।