नई दिल्ली : बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली अभिनेत्री तब्बू (Tabu) ने हिंदी सिनेमा की कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है। तब्बू (Tabu) ने कमर्शियल फिल्मों के साथ रियलिस्टिक फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। तब्बू (Tabu) बॉलीवुड में पिछले 3 दशक से सक्रिय है है। अभिनेत्री तब्बू ने अपना करियर वर्ष 1982 आई फिल्म बंजर से शुरु किया था। इसके बाद लगातार 300 साल से भी ज्यादा समय से वह फिल्मों में सक्रिय हैं।
तब्बू (Tabu) 51 साल की उम्र में भी आज कुंवारी हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी से काफी खुश हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि तब्बू का नाम किसी अभिनेता के साथ नहीं जुड़ा हो। तब्बू अपनी जिंदगी में 10 साल तक एक सुपरस्टार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। लिव-इन में रहने के बाद भी तब्बू ने शादी नहीं करने का फैसला लिया।
तब्बू आज अपने परिवार के साथ रहती हैं और लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। तब्बू के लंबे फिल्मी करियर में उनका नाम कई अभिनेता के साथ जुड़ा। तब्बू का सबसे पहला अफेयर अभिनेता संजय कपूर के साथ हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी।
लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद अभिनेत्री तब्बू का नाम साउथ इंडिया के मशहूर अभिनेता नागार्जुन के साथ जुड़ा। खबरों की मानें तो नागार्जुन और तब्बू लगभग 10 सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।
इस रिश्ते में आने से पहले ही नागार्जुन की शादी हो चुकी थी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद में नागार्जुन ने इस रिश्ते को नाम देना उचित नहीं समझा और उन्होंने एक्ट्रेस का साथ छोड़ दिया। इस समय तब्बू अपनी जिंदगी में अकेली रहती है और फिल्मों में काम कर यही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में एक बार कहा था कि अजय देवगन की वजह से मेरी शादी नहीं हुई हैं।