नई दिल्ली : सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद आज तक सोनाक्षी सिन्हा ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा हैं। वह सफलता के नए आयाम चढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी समय -समय पर किसी न किसी वजह से विवादों का भी हिस्सा बनती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इकलौती अभिनेत्री बन चुकी हैं।
वहीं सोनाक्षी के पहले फ़िल्मी हीरो रहे सलमान खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैं। वहीं सलमान खान से हमेशा ये पूछा जाता है कि वह शादी कब करेंगे। बॉलीवुड में आज भी उनकी शादी को लेकर सवाल उठते हैं कि आखिर भाई शादी कब करेंगे। अब ऐसे में खबर सामने आ रही है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं दोनों ने शादी भी कर ली हैं। वहीं इंटरनेट पर इन दोनों की शादी की खबरे भी खूब वायरल हो रही है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
आपको बता दें कि जब हमने इस खबर की जाँच की तो हमें पता चला कि ये खबर पूरी तरह से झूठी हैं। किसी ने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर के साथ फोटोशॉप किया हैं। इनकी शादी की खबरे महज़ अफवाह हैं। सलमान खान अभी भी अविवाहित है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल के साथ देखीं जाती हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा जल्दी किसी फिल्म और गाने में शादी से पहले एक साथ नजर आ सकते हैं। सोनाक्षी के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में थीं।