नई दिल्ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट मिस दिवा यूनिवर्स 2023 के विजेता की घोषणा कर दी गई। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को चंडीगढ़ की रहने वाली श्वेता शारदा (Shweta Sharda) ने जीत लिया है। 22 साल की श्वेता (Shweta Sharda) मूलतः चंडीगढ़ की रहने वाली है। लेकिन वह सिर्फ 16 साल की उम्र में माया नगरी मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहुंच गई थी।
श्वेता शारदा (Shweta Sharda) के बारे में बात करें तो वह एक डांसर और मॉडल है। इस इवेंट में जीत के बाद वह नवंबर में होने वाले 72वे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है। एल साल्वाडोर में इस वर्ष नवंबर महीने में मिस यूनिवर्स का आयोजन किया जाने वाला है। आपको बता दे कि श्वेता शारदा देश के मशहूर रियलिटी शो डांस दीवाने, डांस इंडिया डांस, और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शो में अपना हुनर बता चुकी है।
वही इस प्रतियोगिता के दौरान कर्नाटक की तृषा शेट्टी, मिस दिवा 2023 की रनर अप रहीं। सोनल कुकरेजा, मिस दिवा सुप्रानेशनल 2023 की टाइटल से सम्मानित की गई। मिस दिवा 2023 की जूरी के बारे में बात करे तो
इस वर्ष लिवा मिस दिवा 2023 जूरी में निकिता महिसालकर (फैशन डिजाइनर), जतिन कंपानी (फोटोग्राफर), अभिषेक शर्मा (फैशन डिजाइनर), हरनाज कौर संधू (मिस यूनिवर्स 2021), श्रीनिधि शेट्टी (एक्ट्रेस और मिस सुपरनैशनल 2016), प्रतीक गांधी (एक्टर), संगीता बिजलानी (एक्ट्रेस) शामिल थे।
अब उनके इस इवेंट की तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी वायरल हो रही है। इतना ही नहीं श्वेता शारदा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। 22 साल की श्वेता का पालन-पोषण पूरी तरह से उनकी मां के द्वारा किया गया है। अब जब श्वेता से पूछा गया कि उनकी लाइफ में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति कौन है तो उन्होंने अपनी मां का नाम लिया।