नई दिल्ली। छठ पूजा का त्यौहार कल यानी 17 नवंबर 2023 से शुरू हो गया है। छठ पूजा का आज यानी 18 नवंबर को दूसरा दिन है। शनिवार को खरना के दिन महिलाएं साठी के चावल, गुड़ और गाय के दूध की खीर खाने के बाद ही 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।
नहाय खाय के रस्म के साथ ही घरों में छठ के गीत गूंजने लग जाते हैं। छठ पूजा के गीतों के बिना इस पर्व का रंग सूना सा लगता है। बिहार और यूपी में इस त्यौहार को बहुत ही धूम – धाम के साथ मनाया जाता है। अगर छठ के इन गीतों को सुन लें तो आप इस पर्व पर खुद को घर पहुंचने से नहीं रोक सकते हैं।
घर पहुंचने से रोक नहीं सकते। छठ के दौरान बजने वाले इन गीतों की गूंज इस वक्त बिहार और यूपी के हर घरों में सुनाई देती है। इन गीत को सुनने के बाद खुद ही छठ पूजा में जाने का मन करने लग जाता है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष को मनाए जाने वाले छठ में शाम का अर्ध्य 19 नवंबर को और सुबह का अर्ध्य 20 नवंबर को दिया जाता है। घाट पर भी बजने वाले इन गीतों से वहां की रौनक और अभी अधिक बढ़ जाती है। ये गीत एक ऐसा अटूट बंधन की तरह है, छठ के गीत सुनते ही घरों की याद आनी शुरू हो जाती है।
छठ पूजा आते ही CHHATHI MAIYA का गाना एक बार फिर से वायरल होना शुरू हो गया है। Sharda Sinha का ये गाना यूट्यूब पर इस समय ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो T-Series Bhakti Sagar नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
छठ पूजा के इस गीत को अभी तक 32,976,806 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गीत को Sharda Sinha ने आवाज दी है, जबकि गीत को म्यूजिक SHARDA SINHA ने दिया है और गीत के बोल SHARDA SINHA ने ही लिखा है।
छठ पूजा का ये गाना हर गली-मोहल्ले में सुनने को मिल ही जाता है। इन गीतों के बिना छठ पूजा का माहौल सूना सा लगता है। शारदा सिन्हा के गाए छठ के गीत इस समय सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।