नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार किड आजकल कुछ ज्यादा ही चर्चा में रहते हैं। इस लिस्ट में नाम शुमार होता है खूबसूरत स्टार किड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का। शनाया कपूर की एक्टिंग डेब्यू को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही है। हालांकि उन्होंने अपना करियर शुरू करने से पहले देश भर के लोगों के बीच अपने लिए खास जगह बना ली है। शनाया (Shanaya Kapoor) अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहना काफी पसंद करती हैं।
अक्सर उनके इंस्टाग्राम पेज पर उनके नए लुक्स की झलक देखने को मिल जाती है। ऐसे में उनके फॉलोअर्स की लिस्ट भी लगातार लंबी होती जा रही है। उनके चाहने वाले भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी सिजलिंग हॉट अदाओं से हर किसी के दिल को जीत लिया है और अपने चाहने वालों की धड़कनें बढ़ा दी है।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की उसमे देखा जा सकता है कि वह अपने फ्री टाइम को एंजॉय कर रही है। इस दौरान उन्होंने पिंक ब्रा के साथ सफेद लोअर पेअर किया है। उनका यह लुक काफी आकर्षक लग रहा है और लोगों को उनकी और तारीफ करने के लिए मजबूर कर रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है अभिनेत्री ने नो मेकअप लुक रखा है और बालों को ओपन छोड़कर काफी सिंपल हेयर स्टाइल चुना है।
इसके अलावा उन्होंने अपने सर पर एक बड़ी सी हेड पहनी है। शनाया पूरे इस लुक में बहुत ही खूबसूरत अट्रैक्टिव नजर आ रही है। अभिनेत्री शनाया का यह बिंदाज अंदाज़ लोगों को काफी पंसद आ रहा हैं। अभिनेत्री की तारीफ करते हुए उनके फैंस काफ़ी कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करने के कुछ ही देर में उनकी तस्वीरों को लाखों में लाइक भी आ चुके हैं।
उनके चाहने वालों ने तस्वीर पर प्यार लुटाना भी शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री की आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की पैन इंडिया फिल्म में अपनी एक्टिंग करियर शुरू करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की एक फिल्म में भी नजर आने वाली है। हालांकि करण जौहर के साथ उनके प्रोजेक्ट को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।***