Haryana bold : एक्टर-डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंच चुकी हैं। लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था। उन्होंने शुरुआत में काफी कड़ी मेहनत की और बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने जो मेहनत की है, उसके बाद उनका करियर अब उन्हें उस मुकाम पर ले आया जहां वह हर शो से लाखों कमाती हैं।
बिग बॉस 11 में प्रतियोगी रहना, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना और हमेशा फेन्स के साथ तस्वीरें और ट्रेंडी रील्स शेयर करने से उन्हें एक बड़ा फैन बेस बनाने में मदद मिली है। उन्होंने शून्य से शुरुआत की और आज वह ‘हरियाणवी क्वीन’ बन गई हैं। एक समय वह एक स्टेज शो से केवल 3100 रुपये ही कमा पाती थीं।
अब वह कुछ ही घंटों में लाखों कमा लेती हैं। हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यूट्यूब चैनल पर एक गाना तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में सपना अपने एक हिट गाने ‘जले’ पर थिरक रही हैं। जले गाना यूके हरियाणवी ने गाया था। गाने में सपना ने हरे रंग का पटियाला सूट और परनांदा पहना हुआ है।
दर्शक इस गाने पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में सपना को डांस करते देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। वीडियो में वह कई बार अपना परनांदा भी घुमाती हैं। लोग उनकी काफी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”पहले मैं उनके इवेंट का हिस्सा था। मुझे उनकी अद्भुत ऊर्जा याद है और कैसे उन्होंने गैर-डांसर्स को भी एक डांसर्स की तरह नचाया।”
https://www.youtube.com/watch?v=etd_SwS0Csw
इस गाने के व्यूज और लाइक के बारे में बात करें तो सपना चौधरी के इस गाने को अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगभग दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। सपना के इस गाने को गाया है शिवा चौधरी ने। इस गाने के लेख लिखे है Naveen Vishu Baba ने। वही इस गाने का म्यूजिक RK Crew द्वारा दिया गया है।