नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गाने और डांस लोगों को काफी पसंद आते हैं। हरियाणा में सबसे पहले स्टेज शो में डांस करने और गाना गाने की शुरुआत उन्होंने ही की थी। हरियाणा के गानों को भी उन्होंने ही इतना ज्यादा मशहूर बनाया है। हरियाणा से शुरू हुआ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह सफर आज पूरी दुनिया घूम चुका है।
आज भारत से लेकर विदेश तक सपना चौधरी के गाने और डांस पसंद किए जाते हैं। सपना चौधरी आज सिर्फ एक डांसर नहीं रही है, बल्कि वह एक ब्रांड बन चुकी है। सपना चौधरी आज न सिर्फ स्टेज शो में एल्बम में बल्कि फिल्मों और टीवी शो में भी नजर आती है। सपना चौधरी का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।
सपना चौधरी का जो नया गाना इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है। उस गाने का नाम है, लूट लिया हरियाणा। यह गाना देसी गीत नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 19 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में अब तक लाइक आ चुके हैं।
हालांकि यह गाना आज से 2 दिन पहले ही यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 1 अगस्त 2023 को इस गाने को पोस्ट किया गया है। जिसके बाद से यह लगातार वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है। और लोग भी इस गाने को देखना पसंद कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=UMVtr59iy7U
सपना चौधरी की आज सिर्फ हरियाणा में ही डांस शो नहीं करती है। बल्कि आज वह चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में भी स्टेज शो करने के लिए जाती है। यह डांसर अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों का हिस्सा लगातार बनी रहती है।