Haryana dance :सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इस नाम को कौन नहीं जानता। आज देश के कोने कोने में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम सुनाई देता है। उनके गाने हर गली मोहल्ले में बजते हैं। लोगों की शादियां सपना चौधरी के गानों के बिना अधूरी है। हरियाणा कि यह डांसिंग क्वीन आज पूरे देश की धड़कन बन चुकी है। उनकी पहचान एक डांसर से काफी ऊपर उठ चुकी है लोग आज इस डांसर की एक झलक पाने के लिए बावले हुए जाते हैं।
अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका जो गाना वायरल हो रहा है। उसका नाम है छोरी में हरियाणा की। लोग उनके इस गाने को देखना और सुनना काफी पसंद कर रहे हैं और यह गाना लगातार वायरल होते हुए आगे बढ़ रहा है। सपना चौधरी के इस गाने को अब तक 2 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=MQE0bjys7io
और हजारों की संख्या में गाने को लाइक हैं। हालांकि यह गाना आज से 2 दिन पहले ही 21 जून को एक भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने के अंदर देखा जा सकता है कि सपना चौधरी किसी स्टेज या बस की छत पर नाच रही है।
वही नीचे उन्हें देखने वाले लोग खूब चीयर कर रहे हैं। उनकी डांस वीडियो को अब काफी शेयर किया जा रहा है। इस गाने के अंदर सपना चौधरी अपने जाने पहचाने अंदाज में अपना सिग्नेचर स्टेप दिखाती है और लोगों में इशारे करने लगती हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=UMVtr59iy7U
सपना चौधरी के बारे में बात करें तो सपना चौधरी आजकल देश के बाहर भी शो करने के लिए जाती हैं। हरियाणा के अलावा वह राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी डांस करने के लिए जाती है। यहां भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके शो के टिकट काफी महंगे दामों में बिकते हैं।