Sapna Choudhary Dance : लोकप्रिय हरियाणवी डांसर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) अक्सर अपने शानदार डांस मूव्स और शानदार पर्सनालिटी से हलचल मचा देती हैं। हाल ही में पानी छलके गाने पर उनका डांस वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका ये वीडियो क्लिप वर्ष 2022 का हैं। जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के हरदोई में इस सुपरहिट गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी थी।
वायरल हो रहे डांस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। वायरल वीडियो में सपना को इस गाने पर जोरदार तरीके से डांस करते हुए देखा जा सकता है। डांसर का सिग्नेचर ठुमका स्टेप और सिर पर दुपट्टा दर्शकों को बार-बार उनकी और आकर्षित करता हैं। इस क्लिप में हजारों प्रशंसकों की एक झलक भी साफ़ देखने को मिल रही हैं। जो इस डांस कार्यक्रम में अभिनेत्री पर प्यार बरसाने के लिए आये हुए थे।
अपने इस डांस शो के लिए सपना(Sapna Choudhary) ने एक लंबी जालीदार चुन्नी के साथ शानदार पटियाला सूट पहना था। उनकी लंबी चोटी और कमाल के एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने अपने डांस से लोगों पर जादू चलाया हो। वह अक्सर अपने अद्भुत डांस कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
ट्रेंडिंग गाना पानी छलके मनीषा शर्मा द्वारा गाया गया था। यह पिछले साल रिलीज़ हुआ था। तब से यह गाना उनके प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहा है। जिसके लिरिक्स Naveen Vishu Baba ने तैयार किए हैं। अब यह गाना लोगों के बीच काफी चर्चित बन चुका है। वही सपना के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं।
आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक YouTube पर 84,555,265 से अधिक बार देखा जा चुका है। हरियाणवी डांसर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में व्य्स्त है। उन्होंने इसमें डेब्यू किया हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।