नई दिल्ली : टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री में से एक संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) काफी चर्चा में रहती है। वहां एक सिंगल मदर है। वह अपना काम संभालने के साथ-साथ अपनी 3 साल की बेटी अयारा को भी पाल रही है। कुछ समय पहले जब उन्होंने अपने पति आमिर अली से तलाक लिया तो हर कोई हैरान रह गया था। जब इन दोनों का तलाक हुआ तो यह दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक थे।
इन दोनों की एक बेटी अयारा है। ऐसे में तलाक की खबर आने पर उनके फैंस को काफी दुख हुआ था। लेकिन अब तलाक के बाद अभिनेत्री संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। इन दिनों बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता को वह डेट कर रही है। संजीदा शेख का नाम बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ जोड़ा जा रहा है।
दोनों को लेकर लगातार कहा जा रहा है कि वह इश्क लड़ा रहे हैं। अब दोनों की सीक्रेट वेकेशन की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखने के बाद दोनों के फैंस ने दोनों के अफेयर की खबरों को सच मानना भी शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।
जून 2023 में संजीदा शेख बेटी अयारा के साथ वेकेशन पर गई थी। उन्होंने खुद इस वेकेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसी बीच नेटीजंस ने हर्षवर्धन राणे की भी एक ऐसी तस्वीर को ढूंढ लिया जिसमें जिसका बैकग्राउंड संजीदा शेख की फोटो से मिलता-जुलता था।
इसके अलावा जीप वाली तस्वीर देखने के बाद भी ऐसा लगता है कि दोनों साथ में घूमने गए थे। जब एक इंटरव्यू के दौरान संजीदा शेख से हर्षवर्धन राणे के साथ उनका नाम जोड़े जाने की खबरों पर बात की तो उन्होंने कहा था कि मुझे इस तरह की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।