Bhojpuri dance : भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद है, जो अपनी कला से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने और फिल्में देश के लोगों को काफी पसंद आने लगी है। लोग इन गानों को देखना और सुनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इन गानों को शेर करना भी नहीं भूलते हैं। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कलाकार मौजूद है लेकिन इन दिनों अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू ( Pradeep Pandey Chintu) का नाम भी काफी तेजी से उभर रहा है।
इन दिनों प्रदीप पांडे चिंटू ( Pradeep Pandey Chintu) का एक गाना सामने आया है जो लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee ) भी नजर आ रही है। दोनों ने मिलकर गाने के अंदर जबरदस्त रोमांस किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=iS-30jl4pOc
इन दोनों के रोमांस से सजा हुआ जो गाना वायरल हो रहा है। उस गाने का नाम है आम के अचार। यह गाना फिल्म विवाह से लिया गया है। इस गाने को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है। इसका म्यूजिक डायरेक्शन छोटे बाबा ने किया है। इस गाने को प्रदीप सिंह, निशांत उज्जवल, प्रतीक सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=jc69ZjVtF84
इस गाने को नूपुर उपाध्याय ने गाया है। जिसके लिए लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। इस गाने को अब तक 45 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 80 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना 26 अप्रैल 2020 को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=UM9aNMV7RvQ
https://www.youtube.com/watch?v=YqIRuvtVjb8
इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में कई शानदार कलाकार मौजूद हैं। हर कोई इस गाने में संचिता बनर्जी और प्रदीप पांडे चिंटू की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहा है। यह गाना लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और तेजी से वायरल होते जा रहा है। आप भी इस गाने का मजा ले सकते हैं।